झगराखंड जलाशय में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
रायपुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जीपीएम जिले में जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आज गौरेला विकासखंड के झगराखंड जलाशय में स्वच्छता एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जलाशय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जल जन चौपाल, जल संकल्प, ग्रामीण पेयजल स्रोतों की जांच एवं ग्राम जल सुरक्षा संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और सुरक्षित पेयजल के महत्व की जानकारी दी गई। विभागीय अमले ने बताया कि जल जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जल स्रोतों में गंदगी एवं अपशिष्ट पदार्थ डालने से जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए जलाशयों, तालाबों, नदियों एवं अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखना आवश्यक है।
जल चौपाल में ग्रामीणों को वर्षा जल संचयन, पानी के विवेकपूर्ण उपयोग, जल के अपव्यय को रोकने तथा पेयजल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं देखरेख के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, पानी का सदुपयोग करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण के प्रति सजग रहने का सामूहिक संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़कर जल सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।


अभिनेता शरद कपूर के मुश्किल दिनों में मिला साथ, एयरपोर्ट पर लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ
सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा और निफ्टी ने पार किया 25,300 का स्तर
SIR के बाद यूपी की वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव, 18-19 साल के मतदाताओं को झटका
टीम इंडिया में अच्छे ऑफ स्पिनरों की कमी पर पूर्व कीवी क्रिकेटर का बयान, कप्तानों पर भी साधा निशाना
पीतांबरा गलियारे के निर्माण में घटिया काम का आरोप, कलेक्टर को 15 दिन की मोहलत