सड़क हादसे ने खोली नगर निगम की पोल, भोपाल में बस 3 फीट नीचे धंसी
भोपाल। राजधानी की सड़कों की जर्जर हालत एक बार फिर उजागर हो गई है। एमपी नगर के बाद रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में पीडब्ल्यूडी की सड़क में सिटी बस के पहिए धंस गए। करीब 3 फीट तक बस के पहिए सड़क के अंदर समा गए। इससे करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। काफी प्रयास के बाद भी जब के पहिए बाहर नहीं निकले तो क्रेन बुलाना पड़ी। बस के हटते ही ट्रैफिक पुलिस ने खराब हिस्से को कवर करते हुए बैरीकेट्स लगा दिए है।
एमपी नगर में भी धंसी थी सड़क
दरअसल दो दिन पहले बोर्ड ऑफिस चौराहा से ज्योति सिनेमा की तरफ जाने वाली सड़क अचानक धंस गई थी। यह हादसा प्रदेशभर में सुर्खियों में बना रहा। हालांकि पीडब्ल्यूडी देर रात ही इसकी मरम्मत कर दी, लेकिन अगले दिन रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में पीडब्ल्यूडी की सड़क में सिटी बस के पहिए धंस गए। लोगों ने इसके बीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए, जो वायरल हो रहा है।
पीडब्ल्यूडी की सड़क
मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने बस को बाहर निकलवाने में मदद की, फिर सड़क के खराब हिस्से पर बेरीकेट्स रख दिए, ताकि दोबारा कोई वाहन इसमें न फंसे। बताया जाता है कि यह पीडब्ल्यूडी की सड़क है। वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का दावा है कि मुख्य सड़क जरूर पीडब्ल्यूडी की है, लेकिन जिस हिस्से में बस के पहिए फंसे, वह दूरी पर है।


अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला