MP के इस जिले में 24 उंगलियों के साथ जन्मी बच्ची, डॉक्टर भी हैरान
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बच्ची का 24 उंगलियों के साथ जन्म हुआ है। प्रकृति का यह अजूबा देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए। दरअसल, बैतूल में एक परिवार के घर हाल ही में एक बच्ची ने जन्म लिया। लेकिन उसके हाथ-पैर में 6-6 उंगलियां देखकर उनकी तले जमीन खिसक गई।
हालांकि नवजात बिल्कुल सेहतमंद है। बताया जा रहा है कि ये एक बेहद दुर्लभ मामला है। डॉक्टरों के मुताबिक, ये उनके अब तक के करियर का सबसे दुर्लभ केस है। मेडिकल साइंस में भी इस तरह के मामले दुर्लभ माने गए हैं। बैतूल के कावला गांव में इसी तरह का एक मामला 17 साल पहले सामने आया था। जहां एक ही परिवार के 10 सदस्यों की 24 -24 उंगलियां थीं।


राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव