भोपाल में पानी की लाइन के ऊपर शौचालय, नहीं थम रहे निगम के कारनामे
भोपाल। इंदौर (Indore) के भागीरथपुरा (Bhagirathpura) में जल त्रासदी से अब तक 35 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन इस भयानक दुर्घटना के बाद भोपाल नगर निगम (Bhopal Municipal Corporation) ने कोई सबक नहीं लिया। गैस पीड़ित इलाके में नगर निगम का एक और कारनामा सामने आया है।
दरअसल, जिस जगह से पीने की पानी की पाइपलाइन गुजर रही है, उसी के ऊपर शौचालय बनाया जा रहा है। पाइपलाइन लीक होती है तो शौचालय का पानी सीधे पाइप में जाएगा। ऐसे में सवाल यह है कि गड़बड़ी होने पर पीने की पानी की पाइपलाइन को कैसे सुधारा जाएगा ? निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि लोकल इंजीनियर ने टेक्निकल एनालिसिस की होगी। विषय संज्ञान में आया है, अधिकारियों से की जाएगी चर्चा।


रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
भोपाल में गौ-वंश पर क्रूरता: गांधी नगर में दो गायों की चोरी और वध की आशंका से तनाव।
ओबीसी कोटे के बिना अधूरा है आरक्षण— शोभा ओझा ने सरकार को दी कड़ी चेतावनी
नारायणपुर के आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश, इलाके में मची भारी अफरा-तफरी
ग्वालियर में स्वास्थ्य सेवा पर संकट: 3 महीने से वेतन नहीं, राज्यपाल से की गई शिकायत