विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने बताया मतदान बढ़ने का कारण
नई दिल्ली। असम (Assam) के मुख्यमंत्री (CM) हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने राज्य के चुनाव और मतदान बात की। उन्होंने कहा कि इस बार असम में मतदान (Voting) प्रतिशत काफी अधिक रहा है, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत है। सीएम ने ये भी कहा कि सुबह तक इसमें एक-दो प्रतिशत का ओर इजाफा हो सकता है। असम विधानसभा चुनाव में 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है।
असम सीएम ने बताई मतदान प्रतिशत बढ़ने की वजह
सीएम सरमा ने कहा, ‘इस बार हमारे असमिया लोगों ने खूब वोट किया। पहले बांग्लादेश से आए हुए हमारे मुस्लिम मतदाता ज्यादा वोट करते थे। लेकिन इस बार असम के मूल निवासियों ने 90-92 प्रतिशत तक वोट दिया। इसी से फर्क पड़ा और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई। यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है।’
गौरव गोगोई की पत्नी को बताया विदेशी
सीएम सरमा ने गौरव गोगोई पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गौरव गोगई की पत्नी एक विदेशी है, उनके दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं और दोनों ने अपना धर्म परिवर्तन करा लिया है। सीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि गौरव गोगई के घर में अकेले गौरव शायद हिंदू हैं और भारतीय हैं। गौरव गोगोई की पत्नी भारत की नागरिक है ही नहीं, तो वे कैसे मतदान करेगी?
‘पवन खेड़ा लंबा समय असम में बिताएंगे’
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से संबंधित सवाल पर सीएम सरमा ने दो टूक अंदाज में पवन खेड़ा को चेतावनी दी। सरमा ने कहा कि खेड़ा ने फर्जी कागजात बनाकर उनकी पत्नी पर आरोप लगाए और पवन खेड़ा अपने जीवन का लंबा समय असम में ही बिताने वाले हैं। असम में यूसीसी लागू करने के सवाल पर सरमा ने कहा कि हम अपने एजेंडे पर लगातार काम कर रहे हैं, अगर नई सरकार आती हैं तो उनका अलग एजेंडा होगा। हमारा एजेंडा ऐसे ही होगा, जो अभी कर रहे हैं, वो ही आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी असम में भाजपा और एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और उन्होंने 90 से ज्यादा सीटें जीतने की बात कही।
खरगे के बयान पर जताई आपत्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर असम सीएम ने कहा कि खरगे ने अपने बयान में लोगों को हिंसा के लिए भड़काया और उनके जैसे नेता के लिए ये शोभा नहीं देता। दरअसल खरगे ने हाल ही में असम में चुनाव प्रचार के दौरान एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में भाजपा और आरएसएस की तुलना जहरीले सांप से कर दी थी। उन्होंने कहा कि अगर आप नमाज पढ़ रहे हैं और वहां से जहरीला सांप गुजरता है तो कुरान भी नमाज रोककर सांप को मारने की अनुमति देती है। खरगे ने कहा कि ये जहरीला सांप भाजपा और आरएसएस हैं और अगर आप इन्हीं नहीं मारेंगे तो आप जिंदा नहीं बचेंगे। खरगे के इस भाषण को नफरती बताते हुए भाजपा और आरएसएस ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की है।


सांप पर भी भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं’—चुनावी रैली में ममता बनर्जी का हमला
लालू बनाम नीतीश: सबसे बड़ा अंतर क्या? शिवानंद तिवारी ने खोला राज, क्यों तमतमा गए थे सीएम
केकेआर के खिलाफ ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन पर मोहम्मद कैफ भड़के, उठाए सवाल
अनोखा ग्रीन कॉरिडोर: 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 7 घंटे का सफर घटकर 2.30 घंटे
रायपुर में RTO क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई