500 सेलिब्रिटी अयोध्या पहुंचे
अयोध्या, अयोध्या में आज यानी सोमवार को होने वाले रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए VVIP और VIP लोगों का आना शुरू हो गया है। रविवार देर रात तक चार्टर्ड प्लेन और रेगुलर विमानों से 500 से ज्यादा मेहमान लखनऊ पहुंच चुके हैं। पहले इन्हें लखनऊ के होटल ठहराया गया। फिर ये लोग अयोध्या जाएंगे।
उधर, सुपर-स्टार रजनीकांत और साउथ फिल्मों के अभिनेता पवन कल्याण रविवार देर रात रामनगरी पहुंच चुके हैं। जबकि एक्ट्रेस कंगना रनोत 20 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच गई थीं। उन्होंने रविवार को हनुमान गढ़ी मंदिर की सीढ़ियों पर झाड़ू लगाई। फिर यहां हो रहे यज्ञ में भी शामिल हुईं।
अयोध्या पहुंचने के बाद रजनीकांत और अनुपम खेर एक दूसरे के गले मिले। दोनों अभिनेता ने कहा- जय श्रीराम। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और रामचरण हैदराबाद से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। दोनों एयरपोर्ट पर कुर्ता-पजामे पहने नजर आए। इस दौरान रामचरण ने कहा-यह एक लंबा इंतजार है। हम सभी वहां जाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।"
पहले पढ़िए कौन सी हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी हैं
सुपर-स्टार रजनीकांत, गुरिंदर सिंह ढिल्लो बाबा जी, अभिनेता पवन कल्याण, भारत फोर्ज ग्रुप के चेयरमैन बाबा कल्याणी, कांची के शंकराचार्य, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पहले चार्टर प्लेन से लखनऊ आए। फिर यहां से सड़क के रास्ते अयोध्या पहुंच गए।
इनके अलावा एक्टर विवेक ओबराय, सिंगर अनु मलिक, शंकर महादेवन, स्मृति ईरानी, स्वामी अवधेशानंद, अनिल कुंबले, गजेंद्र चौहान शाम, एक्टर रणदीप हुड्डा, सेफ संजीव कपूर और अभिनेता गजेंद्र चौहान भी लखनऊ आ चुके हैं। सुबह ये लोग सड़क मार्ग से अयोध्या जाएंगे।
वहीं, जब अनिल कुंबले लखनऊ पहुंचे, तो उनके फैंस ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हर कोई उनके साथ फोटो क्लिक कराने के साथ वीडियो बनाना चाहता था। महानायक अमिताभ बच्चन का चार्टड प्लेन सीधे अयोध्या में उतरा। उसके बाद उनके प्लेन को कानपुर एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिए भेज दिया गया।
विवेक ओबेरॉय बोले- अयोध्या की हर सांस में श्रीराम की भक्ति
वहीं, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा, "मैं पहली बार अयोध्या आया हूं और यहां हर सांस में श्रीराम की भक्ति महसूस होती है। रामलला के 500 वर्षों बाद अयोध्या लौटने पर लोगों में बहुत उत्साह है।" गायक सोनू निगम ने कहा, "बहुत भावुक समय है। पूरे देश-दुनिया में हर्षोल्लास का माहौल है। एक अलग तरह की ऊर्जा महसूस हो रही है।"
चिरंजीवी ने कहा-यह एक दुर्लभ अवसर
चिरंजीवी ने कहा-यह वाकई बहुत बढ़िया है। हमें लगता है कि यह एक दुर्लभ अवसर है। मुझे लगता है कि भगवान हनुमान, जो मेरे देवता हैं, ने मुझे व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। हम इस प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनने के लिए बहुत भाग्यशाली हैं।
ये सेलिब्रिटी आज अयोध्या पहुंच सकती हैं....
उद्योगपति- मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, रतन टाटा, कुमार मंगलम बिड़ला, एन चंद्रशेखरन, अनिल अग्रवाल, एनआर नारायण मूर्ति
खिलाड़ी: सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, दीपिका कुमारी
एक्टर और एक्ट्रेस: अक्षय कुमार, माधुरी दिक्षित, चिरंजीवी, संजय लीला भंसाली, मोहनलाल, रणबीर कपूर, अजय देवगन, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, यश, प्रभास, आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट, सनी देओल


सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार