पीएम आवास योजना लापरवाही बरतने वाले 2 सचिवों को प्रशासन ने किया निलंबित...
जगदलपुर। बस्तर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएम आवास योजना) के कार्य में लापरवाही बरतने वाले 2 सचिवों को प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बकावंड ब्लॉक के दशापाल और कोलावल ग्राम पंचायत के सचिवों पर यह कार्रवाई की है.दरअसल, बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम बकावंड ब्लॉक और बस्तर ब्लॉक का दौरे पर थे। इस दौरान कलेक्टर ने बकावंड जनपद के 93 पंचायतों और बस्तर जनपद के 88 पंचायतों के सचिवों की बैठक ली. प्रधानमंत्री आवास योजना कार्य की प्रगति से नाखुश कलेक्टर ने दो सचिवों को निलंबित करने के निर्देश दिए। वहीं मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने वाले रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।


छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?