मां की डांट से नाराज युवती ने खाया जहर, अस्पताल में मौत
बलिया। बलिया में मां की डांट से नाराज एक किशोरी ने जहर खाकर लिया उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में रविवार को पूजा राजभर (14) का मां से किसी बात पर विवाद हो गया मां उने उसे फटकार लगा दी जिससे नाराज किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने अचेतावस्था में पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पूजा रविवार को अपनी मां के साथ खेत में गेहूं की कटाई के लिए गई थी। इस दौरान पूजा को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया। पूजा घर वापस लौट गई और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला