हर घंटे 100 करोड रुपए कमाती है आरामको
सऊदी । सऊदी अरब की कंपनी आरामको प्रति घंटे 100 करोड रुपए का मुनाफा कमाती है। यह सरकारी तेल कंपनी है। पिछले 85 सालों से सरकार के लिए यह सोना उगलने वाली मशीन है।
धरती के नीचे मौजूद पेट्रोलियम को यहां पर काला सोना कहा जाता है। दुनिया में कच्चे तेल की खपत का 20 फ़ीसदी इसी कंपनी द्वारा खनन कर दुनिया के देशों में सप्लाई किया जाता है। इसने कमाई के मामले में गूगल एप्पल जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया था। वर्ष 2023 में इस कंपनी को l 121.3 अरब डॉलर, भारतीय मुद्रा में लगभग 10 लाख करोड रुपए का मुनाफा हुआ था।
इतनी भारी कमाई करने वाली, आरामको कंपनी अब हाफने लगी है।दुनिया भर में कच्चे तेल के विकल्प के रूप में अन्य माध्यम अपनाये जा रहे हैं। जिसके कारण कंपनी का मुनाफा घटने लगा है। इस कंपनी में 73000 से ज्यादा लोग काम करते हैं। 145 तेल के कुआं में डिलिंग का काम होता है। पहले इस कंपनी की कच्चे तेल के मार्केट में मोनोपोली बनी हुई थी। लेकिन अब इसे भी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है।


महू में फिर ‘लव जिहाद’ का आरोप, इलाज के बहाने युवती से ब्लैकमेल
वेद विद्यालय में शिक्षक की पिटाई, छात्र को छड़ी से पीटा; CCTV में कैद
लापरवाही पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 25 अफसरों पर गिरी गाज
अबूझमाड़ के कुमनार में सुरक्षा कैंप स्थापित, नक्सल गढ़ में लोकतंत्र की जीत
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड