ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से
भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा। अधिसूचना में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। संसदीय कार्य मामलों के विभाग के अधिकारी ने बताया कि सत्र 13 फरवरी तक चलेगा, इसमें पांच दिन काम होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल रघुबर दास के संबोधन के साथ होगी। वित्त मंत्री बिक्रम केशरी अरुखा आठ फरवरी को 2024-25 वित्त वर्ष के शुरुआती चार महीनों के लिए अंतरिम बजट पेश करने वाले हैं। लेखानुदान के लिए विनियोग विधेयक नौ फरवरी को पेश होगा। राज्य विधानसभा के लिए चुनाव से पहले मौजूदा विधानसभा का यह अंतिम सत्र होगा। देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य विधानसभा के चुनाव होंगे। चार दिवसीय शीतकालीन सत्र के बाद 24 नवंबर को सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था।


विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा