मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शुरु की गई ई-सेवा पुस्तिका पोर्टल
भोपाल : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा समूचे कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत मानव संसाधन प्रबंधन द्वारा नियमित कार्मिकों के लिए ईसेवा पुस्तिका पोर्टल शुरु किया गया है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा बनाए गए इस ई-सेवा पुस्तिका में लगभग 4 हजार 870 कार्मिकों की पारंपरिक मुद्रित पुस्तिकाओं को ई-पुस्तिका के रुप में पोर्टल पर अपलोड कर संधारित किया गया है एवं भविष्य की प्रविष्टियां ईसेवा पुस्तिका में ऑनलाइन दर्ज की जायेगी।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि पारंपरिक मुद्रित पुस्तिकाओं की तुलना में ई-पुस्तिका पोर्टल की पहुंच अत्यधिक है और इस कारण अब सभी कर्मचारी कहीं से भी अपनी सुविधा अनुसार ई-सर्विस पोर्टल में ऑनलाइन लॉग-इन कर भविष्य में अपनी सेवा पुस्तिका में की गयी प्रविष्टियां देख सकेंगे। पोर्टल का लाभ सभी अधिकारियों /कर्मचारियों को मिलेगा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद