विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं
Fruits That Contain Vitamin E: विटामिन ई हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। विटामिन ई की कमी से त्वचा, बाल और आंखों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।
अच्छी खबर यह है कि कुछ फलों में विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसके लिए आपको किसी तरह के सप्लीमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन फलों को अपने रोजमर्रा के आहार में शामिल करके आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा जवां रहे, बाल मजबूत हों और इम्यूनिटी भी बढ़े, तो इन फलों को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है।
कीवी
- इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
- इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, त्वचा और बालों के लिए लाभकारी है और विटामिन सी भी देता है।
- इसे आप सीधे खा सकते हैं या स्मूदी में डाल सकते हैं।
आम
- विटामिन ई की मध्यम मात्रा होती है।
- त्वचा की चमक बढ़ाने, बाल मजबूत करने और पाचन में मदद करता है।
- इसे भी सीधे खाएं या शेक बनाएं।
एवोकाडो
- विटामिन ई की मात्रा इसमें अधिक है।
- हृदय स्वास्थ्य में मदद करता है, त्वचा की नमी बनाए रखता है।
- ये वजन संतुलित करने में सहायक है।
- इसे सैंडविच, सलाद या स्मूदी में शामिल किया जा सकता है।
अनार
- विटामिन ई की मात्रा इसमें मध्यम होती है।
- ये हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
- ये त्वचा और बालों की सेहत सुधारता है।
- इसे जूस के रूप पिएं में या दाने निकालकर खाएं।
पपीता
- इसमें विटामिन ई अच्छी मात्रा में है।
- ये पाचन में मदद करता है, त्वचा सुंदर बनाता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।
- इसे भी आप कट करके सीधे खा सकते हैं या स्मूदी में डाल सकते हैं।
संतरा
- विटामिन ई की मात्रा इसमें मध्यम है।
- इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा की चमक बनाए रखने और विटामिन सी देने में मदद करता है।


भारत दौरे पर रूस के डिप्टी पीएम मंटुरोव, व्यापार, ऊर्जा और पश्चिम एशिया पर चर्चा
एमपी के 1.5 लाख शिक्षकों को बड़ी राहत, चौथी क्रमोन्नति मंजूर
मैहर में ड्यूटी पर पुलिस जवान का अनोखा अंदाज, माता भक्ति में झूमे
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”