इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था - तेजस्वी यादव
बक्सर। बिहार की यात्रा पर निकले राजद नेता तेजस्वी यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कि यह पहले से तय था कि इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए है, आगे देखा जाएगा कि चुनाव प्रचार में जाएंगे या नहीं।
बक्सर के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि, इंडिया गठबंधन बनने के दौरान यह तय हो गया था कि यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए है, विधानसभा चुनाव के लिए यह गठबंधन नहीं है। हालांकि जब उनसे पूछा गया है कि क्या आप चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जाएंगे तो उन्होंने कहा कि यह तय नहीं है, आगे देखा जाएगा। हालांकि तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार में हम साथ-साथ हैं। दरअसल दिल्ली में विधानसभा का चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में इंडिया गठबंधन कई खंड में बंटा हुआ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी अकेले अपने दम पर दिल्ली का रण जीतने में लगी हुई है तो वहीं कांग्रेस भी दिल्ली विधानसभा में ताल ठोक रही है।


एनसीपी एकीकरण की अटकलों पर ब्रेक, शरद गुट के अध्यक्ष ने दिया जवाब
होर्मुज से बाहर जंग की आहट: हिंद महासागर में अमेरिकी कार्रवाई से बढ़ी हलचल
ट्रंप प्रशासन ने WHO को घेरा, समय पर अलर्ट न देने का आरोप
भोपाल में गिरफ्तार हुआ MBBS फर्जी डिग्री का मास्टर माइंड
राजनाथ सिंह बोले- सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित नहीं हुआ