जल गंगा संवर्धन अभियान से शहडोल में पुराने जल स्त्रोतों को मिल रहा पुर्नजीवन
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दूरगामी सोच के साथ मध्यप्रदेश में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान में जनभागीदारी से जनांदोलन बन चुका है। जल के संरक्षण, संवर्धन एवं जल के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उददेश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। अभियान में जिले में पुराने जल स्त्रोतों को पुर्नजीवन मिल रहा है।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति के निर्देशानुसार शहडोल जिले के समस्त ग्राम पंचायतो एवं नगरीय निकायो में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पुराने तालाबो की साफ-सफाई, जल स्त्रोतो के जीर्णोंद्वार के कार्य, शोक पिट निर्माण, वाटर हार्वेस्टिग के कार्य जैसे अन्य कार्य किये जा रहे है।
शहडोल जिले में अभियान के तहत जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठनों के सदस्यो एवं जन सहयोग से विभिन्न कार्य किये जा रहे है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले में 5613 कार्य स्वीकृत किये गए है जिनमें से 1006 काम पूर्ण किये गए है तथा 2834 कार्य प्रगतिरत है। अभियान के तहत जिले में 3217 खेत तालाब स्वीकृत किये गए है जिनमें से 722 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 1902 काम प्रगतिरत है। ब्यौहारी जनपद पंचायत में 347 खेत तालाब स्वीकृत किये गए है जिनमें से 81 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 266 कार्य प्रगतिरत है।
बुढार जनपद पंचायत में 766 खेत तालाब स्वीकृत किये गए है जिनमें से 88 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 494 कार्य प्रगतिरत है। गोहपारू जनपद पंचायत में 596 खेत तालाब स्वीकृत किये गए है जिनमें से 236 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 224 कार्य प्रगतिरत है। जयसिंहनगर जनपद पंचायत में 925 खेत तालाब स्वीकृत किये गए है जिनमें से 218 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 539 कार्य प्रगतिरत है। सोहागपुर जनपद पंचायत में 493 खेत तालाब स्वीकृत किये गए है जिनमें से 99 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 379 कार्य प्रगतिरत है। जिले में डगवेल रिचार्जिग के 620 कार्य हाथ में लिए गए है जिनमें 241 कार्य पूर्ण किये गए है। अमृत सरोवर के तहत जिले में 8 कार्य स्वीकृत किये गए है जो प्रगतिरत है। जल संसाधन विभाग द्वारा 32 कार्य स्वीकृत किये गए है जिनमें से 7 कार्य पूर्ण हो चुके है। जल संरक्षण एवं वाटर रिचार्ज के तहत 1042 कार्य स्वीकृत किये गए है जिनमें से 105 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा शेष कार्य प्रगतिरत है। वाटर शेड से संबंधित 229 कार्यों में से 19 कार्य पूर्ण किये जा चुके है। जल संरचनाओं के जीर्णोंद्वार के तहत 105 कार्य संचालित किये जा रहे है जिनमें से 53 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 56 कार्य प्रगतिरत है।
नगरीय निकाय शहडोल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 25 जल ग्रहण संरचनाओ के कार्य, 8 नाले-नालियो की साफ-सफाई सौद्रर्यीकरण के कार्य, 26 रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य, 61 जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना, पौधरोपण हेतु 13 कार्य पूर्ण किये जा चुके है।
उद्यानिकी विभाग द्वारा 29 फल पौधरोपण के कार्य, 226 हेक्टेयर सूक्ष्म सिंचाई का क्षेत्र विस्तार तथा पानी चौपालो का आयोजन किया गया। जन अभियान परिषद शहडोल द्वारा 64 जल स्रोतों की साफ सफाई, 571 जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये प्रभात फेरी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम, 31 कलश यात्रा, 87 वृक्ष पूजन, 81 जल स्रोतों का पूजन, 42 मानस पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम, 51 जल मंदिर स्थापना, 14 नदी तटो की साफ सफाई एवं गहरीकरण के कार्य, 53 कुआं बावडी, तालाबों की साफ सफाई एवं गहरीकरण के कार्य, 8 मुख्य एवं सहायक नदियों पर सामूहिक श्रम साधना, 12 नदी अनुभूति कार्यक्रम, 45 जल चौपाल एवं जल संवाद, 39 नारा लेखन जैसे अन्य कार्य किए गए।
स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विविध कार्य किये जा रहे हैं।


पूरे मैच में गेंदबाजों पर हावी रही बाबर की बल्लेबाजी
Sohum Shah की फिल्म Tumbbad 2 3 दिसंबर 2027 को होगी रिलीज
संजय दत्त की ‘आखरी सवाल’ की मेकिंग वीडियो रिलीज, देशभक्ति की झलक