सुशांत के बर्थडे पर रिया का खास पोस्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके चाहने वाले अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। 21 जनवरी को दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी थी और इस मौके पर फैंस और करीबी फिर उनकी यादों में खोए दिख रहे। वहीं, सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी दिवंगत एक्टर याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की, जो खूब वायरल हो रही है। सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती ने उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिवंगत एक्टर की एक हंसते हुए फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी लगाई है। बता दें, साल 2020 में सुशांत सिंह एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। हालांकि, जून 2020 में एक्टर के निधन के बाद उनके रिलेशनशिप की पुष्टि हुई और रिया चक्रवर्ती काफी ट्रोल हुई थीं।


राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत