अमेरिका का ईरानी ‘ड्रोन कैरियर’ पर हमला, जहाज में लगी भीषण आग
ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले 7वां दिन भी जारी हैं. 28 फरवरी को शुरू हुए सैन्य अभियान के बाद से ईरान में कम से कम 1,230 लोग मारे गए हैं. ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिमी शहर परांद में दो स्कूलों पर मिसाइलों से हमला किया गया.ईरान की तरफ से भी खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी है. ईरानी हमलों में इजराइल, UAE, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब को निशाना बनाया जा रहा है.इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के पास अब 'कोई एयर फोर्स नहीं है, कोई एयर डिफेंस नहीं है और एयर फोर्स खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि ईरान इस तरह तबाह किया जा रहा है जैसा लोगों ने पहले कभी नहीं देखा है.उधर, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी ने कहा कि ईरानी सेना अमेरिका के किसी भी जमीनी हमले का 'इंतजार' कर रही है.
अमेरिका ने ईरान के 'ड्रोन कैरियर' पर किया हमला
अमेरिकी सेना ने एक ईरानी जहाज पर हमला किया, जिससे उसमें आग लग गई. अमेरिकी सेना ने जहाज को 'ड्रोन कैरियर' बताया. यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक्स पोस्ट में कहा, "अमेरिकी सेना पूरी ईरानी नेवी को डुबोने के मिशन से पीछे नहीं हट रही है. आज, एक ईरानी ड्रोन कैरियर, जो लगभग WWII के एयरक्राफ्ट कैरियर के साइज का है, पर हमला हुआ और अब उसमें आग लगी हुई है.CENTCOM ने पोस्ट में यह साफ नहीं किया कि हमला कहां किया गया था. CENTCOM द्वारा पोस्ट किए गए हमले के एक वीडियो में दिखाया गया है कि अमेरिका द्वारा टक्कर मारे जाने के बाद कथित ईरानी जहाज में आग लग गई और घने धुएं में घिर गया.
कुवैत में धमाकों की खबर
कतारी न्यूज चैनल अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत में जोरदार धमाकों की खबर है. एयर रेड सायरन बजने के साथ जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनी गई हैं. वहीं, ईरान की राजधानी तेहरान में लड़ाकू विमानों और धमाकों की आवाजें सुनी गईं.
हमने अभी लड़ना शुरू किया है: अमेरिकी रक्षा सचिव
ईरान के खिलाफ जंग पर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि हमारे मिशन के उद्देश्य के लिए हमारी प्रतिबद्धता और भी बढ़ती है क्योंकि हमारे फायदे बढ़ते रहते हैं... हमारे रक्षात्मक और हमलावर हथियारों का स्टॉक हमें इस अभियान को तब तक जारी रखने में मदद करता है जब तक हमें जरूरत हो... हमने अभी लड़ना शुरू किया है और मजबूती से लड़ना शुरू किया है.


आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
एक हफ्ते में कितनी हुई 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई? जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए काबिल नेताओं को मिलेगा मौका, प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा संकेत
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न